दुपट्टे का फंदा बनाकर युवक ने लगायी फांसी
डुमरी गांव में 22 वर्षीय भरत मंडल ने आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्य डॉक्टर के पास गए थे, तब वह घर में अकेला था। भरत ने दुपट्टे से फंदा डालकर आत्महत्या की। उसकी पत्नी दो साल पहले विवाद के बाद घर छोड़कर चली गई थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मंगलवार को दुपट्टे के सहारे से गाल में फंदा डालकर जो वक्त में आत्महत्या कर लिया। अस्पताल में मृतक के बड़े भाई शंभू मंडल से मिली जानकारी के अनुसार डुमरी गांव निवासी भरत मंडल (22) ने घर के अंदर कमरे में ठाठ के सहारे गले में दुपट्टा डालकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने पुत्र के इलाज के लिए डॉक्टर दिखाने के लिए परिवार के साथ डॉक्टर के पास गया हुआ था। घर में कोई नहीं था मृतक भरत मंडल ही सिर्फ घर पर था। किसी ने फोन करके बताया कि तुम्हारा भाई घर के अंदर कमरे में गले में फंदा डालकर फांसी लगा लिया है।
कुछ देर के बाद लौट कर गांव वालों के मदद से घर के अंदर पहुंचा तो देखा वह लटक रहा है। जिसे परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उतार कर तुरंत अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर के द्वारा मृत्य घोषित कर दिया गया। शंभू मंडल ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व इसकी शादी हुई थी 2 वर्ष पहले बीवी संतान न होने को लेकर अक्सर विवाद होने पर वह घर छोड़कर चली गई थी। तब से यह मानसिक रूप से तनाव में था। इसके पूर्व एक वर्ष पहले भी उन्होंने फांसी लगाने का प्रयास किया था। जिसे परिजनों के द्वारा बचा लिया गया था। घटना की सूचना मिलते हैं थाना के एस आई नंद कुमार यादव दल के साथ अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर भेजे जाने तक यू केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


