आत्मह्त्या के मामले में यूडी केस दर्ज

Apr 06, 2026 04:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बोरियो पुलिस ने मंगरूटीकर गांव में एक व्यक्ति के आत्महत्या मामले में यूडी केस दर्ज किया है। चरण हांसदा (26) की लाश आम के पेड़ से लटकी हुई मिली। वह पारिवारिक विवाद के कारण ससुराल आया था। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की।

आत्मह्त्या के मामले में यूडी केस दर्ज

बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो पुलिस ने मंगरूटीकर गांव के आम के पेड़ से फंदे पर लटके एक व्यक्ति के आत्म ह्त्या के मामले में यूडी केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार तालझारी थाना के वृंदावन पंचायत के गारूढ़ाव निवासी चरण हांसदा (26) की लाश बोरियो पुलिस ने रविवार को बोरियो थाना क्षेत्र के मंगरूटीकर गांव के आम के पेड़ से लटके चरण हांसदा की लाश बरामद किया था। पुअनि सिद्धार्थ शंकर टोप्पो ने बताया कि चरण हांसदा एक दिन पूर्व अपना ससुराल मंगरूटीकर आया था। चरण का उसकी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद कुटुम्ब न्यायालय साहिबगंज में चल रहा था।

न्यायालय द्वारा दोनों में सुलह-नामा भी हुआ था। चरण अपने ससुराल आया था। रविवार को उसकी लाश आम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा दिया। यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।