महिला सफाई कर्मी के परिजन पहुंचे थाना, मुआवजा की लगाई गुहार

Mar 08, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज में 3 मार्च को धोबी झरना के पास एक महिला सफाई कर्मी की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के परिवार ने जिरवाबाड़ी थाना जाकर मुआवजे के लिए आवेदन किया। मृतका की मां ने कहा कि उनकी बेटी घर की इकलौती कमाने वाली थी और मुआवजे की राशि से घर का बोझ थोड़ा कम हो सकता है।

महिला सफाई कर्मी के परिजन पहुंचे थाना, मुआवजा की लगाई गुहार

साहिबगंज। शहर के धोबी झरना के पास हाइवा की चपेट में आने से बीते 3 मार्च को महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की मां, उनके पुत्र वह अन्य लोग रविवार को जिरवाबाड़ी थाना पहुंच केस एवं मुआवजा के संबंध में जानकारी ली। मुआवजा दिलाने को लेकर भी उनलोगों ने आग्रह किया । मृतका की मां ने बताया कि अब हमारी पुत्री इस दुनिया में नहीं है। मेरे घर में कमाने वाली वहीं थी। अब घर का सारा बोझ मेरे पोते पर आ गया है। तंगी के इस दौर में अगर मुआवजा की राशि जल्द मिल जाती तो हम सबके लिए बहुत बड़ा सहारा बन जाता।

उन्होंने मुआवजा के मामले में संबंधित पदाधिकारी से बातचीत की । इधर, पुलिस पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पुलिस कागजी प्रक्रिया को पूरी कर रही है। बहुत जल्द मुआवजा राशि का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।