ट्रेन की चपेट में एक किशोर की मौत, यूडी केस दर्ज
साहिबगंज में 16 वर्षीय किशोर दीपक एक्का का शव जमुनी फाटक के पास मिला। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और मंगलवार को घर से निकला था। जब वह वापस नहीं आया, तो परिवार ने उसकी खोजबीन की। पुलिस ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।

साहिबगंज। साहिबगंज रेलथाना क्षेत्र के सकरीगली जमुनी फाटक के पास बुधवार को किशोर का शव बरामद हुआ है। साहिबगंज रेलथाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी बघियामारी के रहने वाले दिलीप उरांव का पुत्र दीपक एक्का(16) था। मृतक की मां ने बताया कि दीपक मंगलवार की शाम को ही घर से निकला था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। देररात तक जब घर नहीं पहुंचा तो काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन घटना के बारे में जानकारी मिलने पर वे लोग अस्पताल पहुंचे ।
रेलथाना प्रभारी कैलास महतो ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से किशोर तीन टुकरा में कट गया। इस मामले में रेल पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी थी। इधर, शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में डॉ. मोहन मुर्मू ने की है। परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


