Sahibganj News: करमा पूजा की धूम ,तैयारी में जुटीं हैं बहनें
Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। कर्म पूजा मंगलवार को क्षेत्र में पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। यह भाद्रपद महीने की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इसमें बांस के बने डाला में विभिन्न अनाज बोए जाते हैं। भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना की जाती है। गाँवों में धूमधाम से इसकी तैयारी की जा रही है।

Sahibganj News: राजमहल,प्रतिनिधि। प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक करम पूजा मंगलवार को क्षेत्र में परम्परागत ढंग से मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह जोरशोर से तैयारी चल रही है। दरअसल, कर्मा पूजा मुख्य रूप से भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है । हरसाल भादो महीने में पांच दिनों का नया चांद देखकर ही इस पर्व का शुभारंभ किया जाता है। इस पूजा में बांस के बने बड़ा डाला व ताल के पत्ता से बने छोटे-छोटे टुपा पर कुर्थी, मंुग, सरसो, जौ, गेहूं यानी पांच प्रकार के अनाज को बोया जाता है ।
कर्म पूजा का महत्व
प्रत्येक दिन सुबह, शाम को गीत -संगीत होती है। गांव के कुमारी कन्याओं ने बताया कि कर्मा महापर्व भाई की लंबी उम्र की कामना का महापर्व है। यह प्राकृतिक पूजा है । इसमें चांद, अन्न, नदी, वृक्ष की पूजा की जाती है। भादो महीने के दस दिनों के चांद पर निर्जला उपवास रखकर कर्म पेड़ से कर्मटहनी लाकर रात्रि में पूजा अर्चना की जाती है।
कर्म पूजा की तैयारी
वहीं ग्यारह दिनो के चांद पर जावा व कर्मटहनी को सुबह नदी या तालाब में विसर्जन किया जाता है। इधर, प्रखंड क्षेत्र के दरला, खैरबनी, सिमलडाव, नागेश्वरबाग, मठतल्ला, कटघर, भैंसमारी, हल्दीटोला, हल्दी टोला, मंडई, कसवा, मंगलहाट , जामनगर आदि गांवों में शनिवार को कर्मा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा । इसे लेकर बहनें जोर-शोर से तैयारी में जुटी है।


