Sahibganj News: रथयात्रा की तैयारी पूरी, मंदिर में विशेष सजावट

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: बरहड़वा में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। मंदिर समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं में रथ खींचने का उत्साह है। रथ यात्रा गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ कई स्थलों पर जाएगी, जहां श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Sahibganj News: रथयात्रा की तैयारी पूरी, मंदिर में विशेष सजावट

Sahibganj News: बरहड़वा। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर 16 जुलाई (गुरुवार) को प्रखंड क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा श्रद्धा व उत्साह के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा को लेकर दोनों स्थानों पर मंदिर समितियों एवं श्रद्धालुओं ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों की विशेष सजावट की गई है । पूजा-अर्चना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं शुक्रवासिनी मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की रथ यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शुरू होगी। रथ पूरे गांव भ्रमण करते हुए गांव स्थित मनसा मंदिर के समीप पहुंचेगा, जहां भगवान का रथ निर्धारित अवधि तक विराजमान रहेगा।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े व भगवान जगन्नाथ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहेगा। इधर, कोटालपोखर हाटपाड़ा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा गाजे-बाजे, शंखध्वनि और भजन-कीर्तन के साथ निकलेगी। रथ पूरे कोटालपोखर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शांति चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचेगा। वहां परंपरा के अनुसार रथ को रखा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।