पांच दिनों से थाइराइड की जांच बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज के सदर अस्पताल की सेंट्रल लैब में केमिकल की कमी के कारण पिछले पांच दिनों से थाइराइड की जांच बंद है। मरीजों को निजी क्लिनिकों में अधिक शुल्क पर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में केमिकल आने पर जांच शुरू हो जाएगी।

पांच दिनों से थाइराइड की जांच बंद

साहिबगंज। सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब में केमिकल के अभाव में बीते पांच दिनों से थाइराइड की जांच बंद है। मरीजो ने बताया कि अधिक शुल्क पर निजी क्लिनिकों में जांच कराने को विवश होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल लैब में पांच दिनों से थाइराइड जांच बंद रहने की मुख्य वजह केमिकल का अभाव बताया जा रहा है। इधर, लैब टेक्नीशियन ने बताया कि अगले एक दो दिनों में केमिकल आने पर जांच शुरू हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।