किउल-मालदा मेमू ट्रेन का तीनपहाड़ में स्टॉपेज शुरू, चालक-गार्ड का किया गया स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर किउल मालदा टाउन ट्रैन ने पहली बार ठहराव किया। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने चालक और इंस्पेक्टर का स्वागत किया। यात्रियों की भीड़ थी। समिति ने रेलवे को धन्यवाद दिया लेकिन अन्य ट्रेनों की मांग की। यदि 20 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं हुई, तो समिति उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

किउल-मालदा मेमू ट्रेन का तीनपहाड़ में स्टॉपेज शुरू, चालक-गार्ड का किया गया स्वागत

तीनपहाड़। मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को किउल मालदा टाउन (03204) ट्रैन दोपहर 12:00 बजे पहली बार तीनपहाड़ पहुच रुकने व इसका ठहराव होने पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने चालक सुकेश कुमार, सुमित राज और लोको इंस्पेक्टर वीके सिंह का मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जबकि ट्रैन में यात्रियों की काफी भीड़ भाड़ देखने को मिली। इस ट्रैन का ठहराव तीनपहाड़ स्टेशन में देने पर तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने रेलवे धन्यवाद दिया और कहा कि इतना राजस्व होने पर भी तीनपहाड़ स्टेशन की उपेक्षा की जाती रही हैं संघर्ष समिति अन्य ट्रेनों का मांग किया है अगर सभी मांगो को 20 अप्रैल तक पूरा नही किया जाता हैं तो समिति आगे उग्र आंदोलन की रूप रेखा तय करेगी।इस

दौरान समिति के अनिल सरकार, नीरज सक्सेना, रामदर्शन सिंह श्यामल रक्षित, शाहिद रिज़वी, संजय चौधरी, मो नाज़िम लड्डू, सतनारायण मंडल,मुर्शिद राजा, शंभु भगत, लक्ष्मी यादव, आफताब सहित अन्य शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।