ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजदीवार गिरने से एक परिवार के तीन सदस्य घायल

दीवार गिरने से एक परिवार के तीन सदस्य घायल

जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के मदनशाही में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दीवार गिरने से एक ही परिवार की महिला समेत तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जुमनी खातुन(30), इरशाद अंसारी (19) व दिलशाद...

दीवार गिरने से एक परिवार के तीन सदस्य घायल
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजWed, 17 Oct 2018 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के मदनशाही में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दीवार गिरने से एक ही परिवार की महिला समेत तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जुमनी खातुन(30), इरशाद अंसारी (19) व दिलशाद अंसारी(12) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उसके घर पर छप्पर का काम हो रहा था। इसी बीच दीवार गिर गया। इसमें वे लोग घायल हो गया। उधर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें