ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजमछली मारने गए अधेड़ की नदी में डूबने से मौत

मछली मारने गए अधेड़ की नदी में डूबने से मौत

बोरियो। प्रखंड के रक्सो गांव के नदी में मच्छली मारने गए गुरु टुडू (55)की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी ताला कुड़ी हांसदा ने बताया कि गुरु टुडू...

मछली मारने गए अधेड़ की नदी में डूबने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजSat, 28 May 2022 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बोरियो। प्रखंड के रक्सो गांव के नदी में मच्छली मारने गए गुरु टुडू (55)की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी ताला कुड़ी हांसदा ने बताया कि गुरु टुडू बीते शुक्रवार की सुबह 10 बजे मच्छली मारने की बात कहकर जाल लेकर नदी की ओर निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी गुरु का पता नहीं चल पाया। शनिवार के अहले सुबह ग्रामीणों ने नदी में तैरते हुए एक अधेड़ की लाश देखा। पहचान करने पर लाश गुरु टुडू के होने की पुष्टि हुई। मृतक के परिजनों ने लाश को घर ले गए। परिजनों ने बताया कि मृतक को मिरगी की बीमारी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी ताला कुड़ी एवं तीन बच्चों को छोड़ गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें