
पगली दुर्गा मंदिर का गेट तोड़ कर हजारों की चोरी
गुनीहारी पंचायत के मंडई स्थित पगली दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी ने जब पूजा के लिए पहुंचा, तो देखा कि गेट का ताला टूटा है और अंदर से सामान गायब है। पुलिस...
राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुनीहारी पंचायत के मंडई (गदागंज) पगली दुर्गा मंदिर के गेट तोड़ कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह मंदिर के पुजारी सपन अवस्थी रोजाना की तरह पूजा करने जैसे ही मंदिर पहुंचा तो देखा कि मंदिर के मुख्य गेट के पास छोटे गेट और शिव मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है और अंदर से सामान गायब है। उन्होंने तुरंत मंदिर कमेटी के सचिव संजीव दे सहित अन्य सदस्यों को दिया सभी तुरंत मंदिर पहुंच कर स्थिति को देखा और तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान,एस आई पवन कुमार आदि दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया। इस दौरान देखा गया कि चोरों के द्वारा मुख्य गेट के ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुस कर पगली दुर्गा मां के चांदी के चरण पादुका, चांदी का थाली, ग्लास और दो दान पेटी में से एक का ताला तोड़ कर अंदर रखें नगद और दुर्गा मंदिर के सेट शिव मंदिर का भी में गेट का ताला तोड़कर दो लोहे की दान पेटी को अपने साथ उठाकर मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर तोड़कर उसे समान निकाल कर धान के खेत में फेंक दिया। जिसे पुलिस ने जप्त कर मंदिर परिसर लाया है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिसमें घटना लगभग रात के एक से लेकर 1:30 बजे रात के बीच की है। जिसमें चार लोग कैमरे में दिखाई पड़ रहा हैं जो नकाबपोश है पूरा मुंह ढका हुआ है चोरों के द्वारा से सीसीटीवी में चेहरा ना आने जिसे लेकर मंदिर से कुछ दूरी पर एक नवनिर्मित घर के बाहर से बांस का सीढ़ी लाकर कैमरे के ऊपर मिट्टी से ढका और घटना को अंजाम दिया। हालांकि अन्य कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है ।पुलिस चोर तक पहुंचाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सीढ़ी को भी बरामद कर लिया गया है। पूर्व में भी हो चुका है मंदिर में चोरी : उक्त मंदिर में 3 सितंबर 2023 की रात को भी अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर का गेट का ताजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था उसे समय भी मुख्य गेट के बगल में छोटे गेट का ताला तोड़कर मंदिर का दान पेटी मंदिर से कुछ दूरी पर खेत में ही मिला था । उसे समय भी चोरों के द्वारा सीसीटीवी कनेक्शन को काट दिया था और घटना को अंजाम दिया था। हालांकि चोरों की चोरी करने की कोशिश नाकाम रही थी दान पेटी का ताला नहीं तोड़ पाया था। बाद में कमेटी के द्वारा उक्त दान पेटी को खोला गया तो जिसमें 49 हजार 20 रुपया कमेटी के फंड में जमा किया गया था। उसे समय तत्कालीन थाना प्रभारी के कुंदन कांत विमल द्वारा काफी छानबीन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रह गए थे। मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि इस घटना के पूर्व भी 2021 में भी मंदिर का गेट तोड़कर दान पेटी भी तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था। क्या कहते हैं एसडीपीओ: एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही हैको पकड़ कर मामले का उद्वेदन किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




