
संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या का आशंका
पतना के धरमपुर गांव में एक वृद्ध व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय निरंजन साहा के रूप में हुई। उनके पुत्र ने बताया कि पिता घर से बाहर गए थे। दूसरी ओर, साहिबगंज में आग तापने के दौरान दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।
पतना। रांगा थाना के धरमपुर गांव के पास एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान बरहड़वा थाना के रतनपुर के निरंजन साहा(60) के रूप में हुआ। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता घर से गुरुवार की शाम को निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि वे धरमपुर के पास किसी ताड़ के पेड़ से उनका शव लटका हुआ है। उधर, सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच शव की पहचान की।
मौके पर ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्यता हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले को लेकर परिजनों ने देरशाम तक थाना में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया था। पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। आग तापने में युवती झुलसी साहिबगंज । तालझारी थाना क्षेत्र के लालमाटी की मुस्कान कुमारी (19) आग तापने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। परिजनों ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम आग तापने के दौरान अचानक कपड़े में आग पकड़ लिया । इसके चलते युवती झुलस गई । आग से झुलसी महिला इलाजरत साहिबगंज । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना पटवारी टोला की रेखा देवी (48) आग तापने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई । आनन -फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। परिजनों ने बताया कि आग तापने के दौरान अचानक साड़ी में आग पकड़ने से झुलस गई ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




