ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजजयप्रकाश में बंद मकान में चोरी

जयप्रकाश में बंद मकान में चोरी

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से पुरस्कार प्राप्त कलाकार कल्याणी कुमारी के जयप्रकाशनगर मुहल्ले स्थित घर में भीषण चोरी हुई है। पिछले 18 अक्टूबर से मकान बंद था। कल्याणी कुमारी इस वक्त फिल्म जगत के एक इवेंट...

जयप्रकाश में बंद मकान में चोरी
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजFri, 26 Oct 2018 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से पुरस्कार प्राप्त कलाकार कल्याणी कुमारी के जयप्रकाशनगर मुहल्ले स्थित घर में भीषण चोरी हुई है। पिछले 18 अक्टूबर से मकान बंद था। कल्याणी कुमारी इस वक्त फिल्म जगत के एक इवेंट में मुंबई में है। जबकि उनकी मां माया देवी भी अपनी बड़ी पुत्री के ससुराल अकबरनगर गई थी। मां गुरुवार की शाम लौटी तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। कई महंगा सामान गायब है। चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुसा था। इसके बाद कल्याणी की मां ने जिरवाबाड़ी ओपी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इधर, ओपी प्रभारी रामानुज वर्मा ने मौके पर पहुंच छानबीन की। वहीं देर शाम चोरी का आंकलन किया जा रहा था। पुलिस मामल की छानबीन कर रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें