Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsState Review Team Evaluates Health Services in Sahibganj Successful Health Fair
एसआरएम की टीम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

एसआरएम की टीम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

संक्षेप:

साहिबगंज में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला की समीक्षा के लिए स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने जिला का दौरा किया। टीम ने पाया कि इस बार मेला सफल रहा, जहां अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए टीम ने संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया और मरीजों से उनकी सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

Jan 10, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के लिए गठित स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने शनिवार को जिला का भ्रमण करते यहां की स्वास्थ सेवाओं की जानकारी ली। तीन सदस्यीय स्टेट रिव्यू टीम में नवल किशोर यादव, सागर दास व दोमोदर कुमार मंडल थे। रिव्यू टीम ने बीते दिनों जिला के सभी प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला की समीक्षा के क्रम में पाया कि इस बार स्वास्थ मेला काफी सफल रहा। इस बार के स्वास्थ मेला में अधिकाधिक लोगों ने पहुंच कर अपनी स्वास्थ जांच करायी और स्वास्थ विभाग की टीम ने भी इस दिशा में पहले से बेहतर काम किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम ने जिला में संचालित विभिन्न स्वास्थ कार्यक्रमों आदि की समीक्षा करते हुए उस दिशा में हुई प्रगति को काफी संतोषजनक बताया । आगे और अधिक स्वास्थ योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने व उसका लाभ दिलाने के प्रति विभाग के साथ मंत्रणा की। रिव्यू टीम ने स्थानीय सदर अस्पताल का भी जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने सदर अस्पताल पहुंच कर वहां उपलब्ध संसाधन, दवा की स्थिति, स्वास्थ कर्मियों व डॉक्टर की उपलब्धता व उपस्थिति आदि को देखा। टीम ने अस्पताल के सभी मरीजों के वार्ड का भी निरीक्षण करते साफ सफाई की स्थिति को देखा और उसमें कुछ अपेक्षित सुधार के निर्देश दिये। टीम ने अस्पताल में भर्ती कई मरीजों से उनके इलाज को लेकर पूछताछ की। मरीजों व उनके परिजनों से पूछताछ करते हुए जानकारी ली कि दवा सभी मिल रही है कि, समय पर डॉक्टर चेकअप करने आते हैं या नहीं, अस्पताल से सही भोजन दिया जा रहा है या नहीं। इस पर अधिकांश मरीजों ने सकारात्मक जवाब दिये। मौके पर अस्तपाल के कर्मी आदि थे।