Sahibganj News: शिवगादी धाम में भव्य शृंगार पूजन
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Sahibganj News: बरहेट में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर शिवगादी धाम में विशेष शृंगार पूजन का आयोजन किया गया। इस पूजा में बीडीओ अंशु कुमार पांडेय और शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक साह शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Sahibganj News: बरहेट। श्रावण माह के अंतिम दिन श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवगादी धाम में विशेष शृंगार पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए पूजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंशु कुमार पांडेय तथा शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक साह प्रमुख रूप से शामिल हुए। पूजन के दौरान भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया । श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की मंगलकामना की।


