मॉडल स्कूल में अभिभावक व शिक्षक बैठक
बोरियो के मॉडल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक की विशेष बैठक हुई। मुखिया रोजी मालतो की अध्यक्षता में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, बच्चों की उपस्थिति, और शिक्षकों की कमी पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने विज्ञान शिक्षकों की मांग की। बैठक में रेल परीक्षा में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मॉडल स्कूल में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक की विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अप्रौल पंचायत की मुखिया रोजी मालतो ने की। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय के शैक्षणिक विकास, बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, विद्यालय के सौंदयीकरण, विद्यालय में शिक्षकों की कमी आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी। अभिभावकों ने विद्यालय में विज्ञान शिक्षकों की कमी को देखते हुए मांग की। बैठक में रेल परीक्षा में अव्वल लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सीआरपी विश्वजीत गुप्ता, प्रधानाध्यापक मो. मुज्जफर इस्लाम, सशि. सीता राम रक्षित, वसीर अहमद , अभिभावक सह कस्तुरबा की शिक्षिका बबली कुमारी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


