Sahibganj News: योगदान: बरहड़वा थाना में रुपेश व मिर्जाचौकी थाना प्रभारी बने सुमित

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: बरहड़वा के एसपी अमित कुमार सिंह ने दो थाना प्रभारी का तबादला किया है। नए थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव और सुमित कुमार सिंह ने अपने-अपने थानों में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।

Sahibganj News: योगदान: बरहड़वा थाना में रुपेश व मिर्जाचौकी थाना प्रभारी बने सुमित

Sahibganj News: बरहड़वा/मंडरो। एसपी अमित कुमार सिंह ने जिले के दो थाना प्रभारी का तबादला कर दिया है। दोनों का अपने-अपने थाने में करीब ढाई साल हो चुका था। इस संबंध में बुधवार की रात को ही जिलादेश जारी कर दिया गया था। बरहड़वा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में 2018 बैच के एसआइ रुपेश कुमार यादव ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे मिर्जाचौकी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। उधर,2018 बैच के सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार सिंह ने भी गुरुवार को मिर्जाचौकी थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे बरहरवा थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना,अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। फोटो 19 , सुमित कुमार सिंहफोटो 20, रुपेश कुमार सिंह।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: योगदान: बरहड़वा थाना में रुपेश व मिर्जाचौकी थाना प्रभारी बने सुमित