ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजजिला में अबतक 43.5 फीसदी लोगों ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज

जिला में अबतक 43.5 फीसदी लोगों ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज

साहिबगंज। कोरोना संक्रमण से निपटने जिले में चल रहे कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज अबतक 43.5 फीसदी लोगों ने लगाया है। जिले में अबतक महज 1026 लोगों ने...

जिला में अबतक 43.5 फीसदी लोगों ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजSat, 22 Jan 2022 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबगंज। कोरोना संक्रमण से निपटने जिले में चल रहे कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज अबतक 43.5 फीसदी लोगों ने लगाया है। जिले में अबतक महज 1026 लोगों ने ही कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 699769 लोगों ने पहला व 366257 लोगों ने दूसरा डोज लिया है । जिले में अब भी लक्ष्य के अनुरूप 16 फीसदी लोगों ने पहला डोज नहीं लगवाया है। जिले में कुल आबादी के 62.7 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। उधर, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन लगातार कैंप लगाकर व दो मोबाइल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से वैक्सीनेशन पर जोर दिया है। इसके बावजूद लोग अब भी कुछ लोग वैक्सीनेशन के प्रति रूची नहीं ले रहे हैं।

प्रखंड पहला दूसरा

साहिबगंज 93787 63857

मंडरो 47771 20800

बोरियो 63343 34540

बरहेट 74826 42113

तालझारी 56105 27989

राजमहल 92507 50024

उधवा 97830 31962

पतना 59488 29153

बरहड़वा 114112 65819

बूस्टर डोज लेने वाले

प्रखंड संख्या

साहिबगंज 419

मंडरो 123

बोरियो 91

बरहेट 106

तालझारी 46

राजमहल 144

उधवा 09

पतना 26

बरहड़वा 62

15 से 18 वर्ष के लाभार्थी

प्रखंड पहला

साहिबगंज 4208

मंडरो 1847

बोरियो 1514

बरहेट 1768

तालझारी 1436

राजमहल 3184

उधवा 2718

पतना 1248

बरहड़वा 4296

वैक्सीनेशन को लेकर जिला में लगातार प्रयास जारी है। लोगों से अपील है कि वे अपना निर्धारित समय पर दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। वहीं 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के युवा अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

डॉ. अरविंद कुमार

सीएस, साहिबगंज।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें