शिलान्यास के चार माह बाद भी 95.48 लाख से बन रही सड़क निर्माण की प्रगति धीमी
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीडब्ल्यूडी रोड से शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज होते हुए शिबू सोरेन ट्राइबल इंटर कॉलेज तक सड़क निर्माण की प्रगति धीमी है। कॉलेज प्रशासन ने शीघ्र कार्य पूर्ण करने की मांग की है। सड़क निर्माण में सामग्री गिराई गई है, लेकिन कार्य अभी रुका हुआ है।

बोरियो, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीडब्ल्यूडी रोड से शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज होते हुए शिबू सोरेन ट्राइबल इंटर कॉलेज तक बन रहे सड़क निर्माण की प्रगति धीमी है।
सड़क निर्माण की मांग
डिग्री व इंटर कॉलेज प्रशासन ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीडब्ल्यूडी रोड से डिग्री कॉलेज होते हुए शिबू सोरेन ट्राइबल इंटर कॉलेज तक सड़क का निर्माण साहिबगंज ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल से होना है। सड़क निर्माण की एकरारनामा राशि 9548914.80 रुपए है। सड़क का शिलान्यास पांच जनवरी 2026 को हुआ है। चार माह बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है। अबतक सड़क का कालीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ है। केवल इन्टर कॉलेज से पीडब्ल्यूडी सड़क तक पीसीसी हुआ है। हलांकि कार्य स्थल पर मेटेरियल गिराया गया है। वर्तमान में कार्य बंद है। कॉलेज प्रशासन ने अविलंब सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की है।
कार्य की धीमी प्रगति
इसबीच ग्रामीण कार्य विभाग के जेई संदीप मंडल ने कहा कि अलकतरा की कीमत में वृद्धि हुई है। इस वजह से सड़क निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता देवी लाल हांसदा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की जानकारी लेकर सड़क निर्माण कार्य में अविलंब प्रगति लाने का निर्देश दिया जाएगा। वे खुद सड़क निर्माण कार्य की जांच करेंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


