Sahibganj News: 1.20 करोड़ साइबर ठगी में और 1.55 लाख रुपये जब्त

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: साहिबगंज में एसआइटी ने 1.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में और 1.55 लाख रुपये जब्त किये हैं। इसके पहले, 17 बैंक खातों को फ्रीज करते हुए 28 लाख रुपये जब्त किये गए थे। इस मामले में गौतम चंद्र दास ने केस दर्ज कराया था। आरोपी झारखंड से संबंधित हैं और लगभग 1000 बैंक खातों की जांच चल रही है।

Sahibganj News: 1.20 करोड़ साइबर ठगी में और 1.55 लाख रुपये जब्त

Sahibganj News: साहिबगंज। बरहड़वा के एक व्यक्ति को कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ रुपये के साइबर ठगी मामले में एसआइटी ने और 1.55 लाख रुपये जब्त किया है। इससे पहले एसआइटी ने मंगलवार को 17 बैंक खातों को फ्रीज कर 28 लाख रुपये जब्त किये थे। इस तरह अबतक एसआइटी ने इस मामले में संदिग्ध साइबर अपराधियों के बैंक खाते को फ्रीज कर कुल 29.55 लाख रुपये जब्त कर चुका है। उल्लेखनीय होगा कि इस मामले में बरहड़वा नया टोला के गौतम चंद्र दास ने बीते 31 अगस्त को कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ रुपये साइबर ठगी कर लेने के मामले में संबंधित थाने में केस दर्ज कराया है। कांड के उद्भेदन के लिए एसपी अमित कुमार सिंह ने मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव के नेतृत्व में नौ सदस्यीय एसआइटी का गठन किया है। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गौतम चंद्र दास से बीते 20 जून को साइबर अपराधियों ने 50 लाख रुपये की ठगी की है। उस राशि को ग्रीन फिल्ड नामक किसी संस्था के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है। वहां से उक्त राशि करीब एक दर्जन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हुआ है। इसे फस्ट लेयर माना जा रहा है। हालांकि ठगी के पूरे मामले में कुल छह लेयर हैं। हरेक लेयर का तार दूसरे से जुड़ा है。

1.20 करोड़ ठगी में 1000 बैंक अकाउंट की जांच

1.20 करोड़ ठगी मामले में एसआइटी की जांच के दायरे में करीब 1000 बैंक अकाउंट आया है। साइबर अपराधियों ने ठगे गये रुपये से कुछ शॉपिंग भी किया है। जांच में पता चला है कि कुछ रुपये की निकासी एटीएम से की गई है। एसआइटी संबंधित एक-एक मोबाइल व बैंक अकाउंट को खंगालने में जुटी है।

झारखंड के साइबर अपराधियों पर शक

एसआइटी की जांच से एक बात सामने आया है कि इस मामले में अधिकांश साइबर अपराधी इसी राज्य से जुड़ा है। ठगी की इस घटना को अंजाम देने के लिए अलग-अलग 14 सिमकार्ड का इस्तेमाल हुआ है। एसआइटी का कहना है कि इस मामले में कुछ रुपये कारोबारियों के खाते में भी ट्रांसफर हुए हैं।

एसआइटी की दूसरी टीम छापेमारी को रवाना

एसपी अमित कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव 1.20 करोड़ साइबर ठगी मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए दिनरात जुटी है। इस मामले में बरहड़वा थाने में केस दर्ज होते ही एक टीम को छापेमारी के लिए भेज दिया गया था। उस टीम से मिले इनपुट पर बुधवार को एसआइटी की दूसरी टीम भी रवाना हो चुकी है। एसआइटी को जल्द रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।

नोट: उपरोक्त खबरों को एक साथ देना है।

सामान्य प्रश्न

एसआइटी ने कितने रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है?
एसआइटी ने 1.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: 1.20 करोड़ साइबर ठगी में और 1.55 लाख रुपये जब्त