ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजचानन में चली गोली, एक घायल

चानन में चली गोली, एक घायल

शहर के चानन गांव में सोमवार की देर शाम कुख्यात मुन्ना मंडल के बहनोई विजय मंडल पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमला में अपराधियों ने विजय मंडल पर दो गोली फायर की। इसमें एक...

चानन में चली गोली, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजMon, 10 Sep 2018 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के चानन गांव में सोमवार की देर शाम कुख्यात मुन्ना मंडल के बहनोई विजय मंडल पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमला में अपराधियों ने विजय मंडल पर दो गोली फायर की। इसमें एक गोली विजय मंडल के बायें बांह में लगी है। विजय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वारदात को पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। घायल का आरोप है कि कुख्यात मुन्ना मंडल के हत्यारोपी कृष्णा मंडल, संतोष चौरसिया संजू बाबा समेत अन्य लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। घायल ने बताया कि शाम करीब सात बजे वह घर में खाना खाकर बाहर जैसे ही निकला। सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर घर के सामने पहुंचे और उन पर गोली फायरिंग कर दी। वह पीछे की ओर भागे तभी एक गोली उनकी बाहों में आकर लग गई। घायल का दावा है कि चार दिन पहले भी कृष्णा मंडल ने फोन पर उसे धमकी दी थी। इधर घटना की सूचना पाकर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी रामानुज वर्मा पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंच छानबीन में जुटे हैं। बीते छह जून को मुन्ना मंडल की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें