स्कॉर्पियो की चपेट में होटल संचालक घायल

Feb 27, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चैती दुर्गा मंदिर के पास स्कॉर्पियो के चपेट में आने से हुई। घायल त्रिलोचन साह (48) को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है।

स्कॉर्पियो की चपेट में होटल संचालक घायल

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की रात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल रसोई रेस्टोरेंट के संचालक त्रिलोचन साह (48) है। उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।