सर्वर डाउन के चलते पारित नहीं हुआ आठ करोड़ का विपत्र

Mar 31, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन, सर्वर डाउन होने के कारण जिला कोषागार में 387 विपत्रों को पारित किया गया। हालांकि, लगभग आठ करोड़ रुपए का विपत्र पास नहीं हो सका। विभिन्न विभागों के वेतन मद का विपत्र सर्वर की समस्या के कारण प्रभावित हुआ।

सर्वर डाउन के चलते पारित नहीं हुआ आठ करोड़ का विपत्र

साहिबगंज। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन सोमवार को काफी जदोजहद के बाद देर रात सर्वर दुरूस्त होने के बाद जिला कोषागार में 387 विपत्रों को पारित किया गया । हालांकि इसके बावजूद करीब आठ करोड़ रुपए का विपत्र पास नहीं सका है। सूत्रों ने बताया कि जिला पंचायती राज कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला जनसंपर्क विभाग समेत अन्य विभागों का खासकर वेतन मद का विपत्र सर्वर डाउन की वजह से पास नहीं हो सका है। सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक सर्वर डाउन हो गया था। इसके चलते जिला कोषागार कार्यालय के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान थे।

हर पल सर्वर पर नजर जा रहा था कि शायद अब ठीक हो जाएगा। करीब रात 11:15 बजे सर्वर ठीक होने के बाद 177156025.00 रुपए के 387 विपत्र पारित किया गया। फोटो नंबर:15, कैप्सन:-जिला कोषागार । (फाइल फोटो)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।