Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSerious Injuries Reported in Sahibganj Assault and Accident Cases
पिकअप वाहन से गिरकर युवक घायल

पिकअप वाहन से गिरकर युवक घायल

संक्षेप:

साहिबगंज में एक व्यक्ति पिकअप वाहन से सामान उतारते समय गिरकर घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, एक युवक ने मछली मांगने पर मारपीट की शिकायत की है। एक महिला खाना बनाते समय चूल्हे की आग से झुलस गई।

Dec 05, 2025 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज । मिर्जाचौकी में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पिकअप वाहन से सामान उतारने के दौरान नीचे गिरने से पुरानी साहिबगंज के सागर यादव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिर्जाचौकी में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मछली नहीं देने पर युवक को मारकर किया घायल साहिबगंज। गंगा नदी थाना क्षेत्र के निशांत टोला महादेवगंज के मुकेश सिंह (29) ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दो बजे लगभग शकुंतला घाट के पास गंगा से मछली मारकर बैठा था। तभी एक युवक आया और मछली मांगने लगा ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मना करने पर लाठी व बांस के फट्टी से मारकर घायल कर दिया। गंगा नदी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खाना बनाने में महिला झुलसी बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में शुक्रवार को चूल्हे की आग से झुलसी एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार पतना प्रखंड के मयूरझूटी के गीता दास (45) शुक्रवार को खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे में जल रहे कोयले की आग अचानक उनकी साड़ी में लग गई।