Sahibganj News: बाइक -ऑटो में टक्कर,दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Sahibganj News: उधवा में शुक्रवार रात को ऑटो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया। घायलों की पहचान बारीकुल शेख और युनूस शेख के रूप में हुई है। बारीकुल के पैर में गंभीर चोट आई है, उनका इलाज चल रहा है।

Sahibganj News: उधवा। उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर चामाग्राम के पास बीते शुक्रवार की रात को ऑटो व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गया। घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत के खट्टी टोला निवासी बारीकुल शेख तथा नाकिर टोला निवासी युनूस शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में बारीकुल शेख के पैर में गंभीर चोट आई है।
उनका इलाज पश्चिम बंगाल के धुलियान स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा है।


