Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSerious Accidents on Patna-Kendua Road Biker Injured in Collision with Mini Truck

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल

पतना के केन्दुआ-दुर्गापुर पथ पर एक बाइक और 709 मिनी ट्रक के बीच टक्कर में बाइक चालक इत्तेखर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में, ईमली चौक पर कार और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हुए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 16 Jan 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल

पतना। केन्दुआ-दुर्गापुर पथ पर शिवापहाड़ के पास बाइक व 709 मिनी ट्रक के बीच बुधवार की देर रात को हुई टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बरहड़वा थाना के जुहीबोना निवासी इत्तेखर आलम(21) शिवापहाड़ से केन्दुआ की ओर आ रहा था। इसी क्रम में शिवापहाड़ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही 709 मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में युवक का पैर टूट गया। राहगीरों की मदद से उन्हें केन्दुआ मेसो अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना ईमली चौक -दुर्गापुर पथ पर बरमसिया के पास कार व बाइक में टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर सवार एक महिला व अन्य तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार छोटा महागामा के मुंशी कर्मकार अपने बाइक से शहरी से महागामा वापस आ रहा था। हादसे में मुंशी कर्मकार, कान्हु कर्मकार व सुनीता हेम्ब्रम घायल हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें