Serious Accident in Borio Two Injured in Motorcycle Collision बोरियो में सड़क दुघर्टना में दो घायल ,रेफर, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSerious Accident in Borio Two Injured in Motorcycle Collision

बोरियो में सड़क दुघर्टना में दो घायल ,रेफर

बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर चतरा धोगोड़ा के पास दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक का बांया हाथ टूट गया और दूसरे का हाथ फैक्चर हुआ। दोनों को बेहतर इलाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजMon, 12 May 2025 11:48 PM
share Share
Follow Us on
बोरियो में सड़क दुघर्टना में दो घायल ,रेफर

बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के चतरा धोगोड़ा के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दोनों का बांया हाथ टूट गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डहरलंगी के हाकिम मुर्मू (25) एवं जदवाटोली मंगलहाट के परवीण हेम्ब्रम (14) बाइक से तीनपहाड़ से बोरियो की ओर आ रहे थे। तीनपहाड़ निवासी जिशु हेम्ब्रम विपरित दिशा में बोरियो से तीनपहाड़ की ओर जा रहे थे। बोरियो के चतरा धोगड़ा के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। दुघर्टना में हाकिम मुर्मू एवं परवीण हेम्ब्रम बुरी तरह घायल हो गए। हाकिम मुर्मू का बायां हाथ टूट गया।

वहीं परवीण हेम्ब्रम का भी हाथ फैक्चर है । सर पर भी गंभीर चोट है। मौके पर उपस्थित डॉ. बिनोद कुमार ने घायलों का ईलाज किया। गंभीर अवस्था में दोनों घायलों को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, बोरियो थाना की एएसआई नीलम कुमारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।