Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSelection Competition Meeting Held for College and School Quiz in Sahibganj
गांधी जयंती पर होने वाली प्रतियोगिता को लेकर होगा प्रतिभागियों का चयन

गांधी जयंती पर होने वाली प्रतियोगिता को लेकर होगा प्रतिभागियों का चयन

संक्षेप:

साहिबगंज में रविवार को चयन प्रतियोगिता की बैठक हुई। इसमें कॉलेज क्विज के लिए संचालकों का चयन किया गया और विद्यालय क्विज के लिए भी समूहों का चयन किया गया। मुख्य प्रतियोगिता 21 सितंबर को प्लस टू...

Sep 14, 2025 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। स्थानीय लोकहित कार्यालय में रविवार की शाम 5:00 बजे काशी नाथ शर्मा की अध्यक्षता में चयन प्रतियोगिता आयोजन को लेकर बैठक हुई। मुख्य रूप से कॉलेज क्विज के लिए कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. रणजीत कुमार सिंह, विनय कुमार वर्मा, मनीष गुप्ता को संचालन का जिम्मा दिया गया । विद्यालय क्विज के लिए शंभू नाथ यादव, श्रीराम सुरेश यादव, राजीव कुमार व मनीष गुप्ता को सफल संचालन के लिए रखा गया। गीत संगीत के लिए निर्णायक मंडली में जनार्दन साह, रितेश कुमार, राजेश कुमार पंडित, बृजेश को जिम्मा सौंपा गया। गीत संगीत सामूहिक गीत, सामूहिक रिकॉर्डिंग डांस के लिए मध्य विद्यालय के टीम से तीन - तीन समूह का चयन किया जाएगा ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कॉलेज क्विज एवं उच्च विद्यालय क्विज के लिए चार-चार समूह का चयन किया जाएगा । वे मुख्य प्रतियोगिता में शामिल होंगे। चयन प्रतियोगिता पूर्व से निर्धारित 21 सितंबर को प्लस टू राजस्थान इंटर स्तरीय विद्यालय में सुबह 10:00 बजे से होगा। बैठक में मुख्य रूप से अनुकुलचंद्र मिश्रा , ललित स्वदेशी, शंभू नाथ यादव, राम सुरेश यादव , विनय कुमार, ओम प्रकाश सिंह, विनय कुमार वर्मा ,अभिक्रम सिंह , राजीव कुमार आदि थे।