स्काउट-गाइड ने किया पौधरोपण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, साहिबगंजभारत स्काउट-गाइड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर पौधरोपण किया। जिला संगठन आयुक्त उमा शंकर सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और समूह ने एक-एक पौधा लगाया।

साहिबगंज। भारत स्काउट-गाइड की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्थानीय चानन मुहल्ला स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त उमा शंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वधर्म प्रार्थना से की गई और उपस्थित स्काउट-गाइड को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। मौके पर सभी ने एक एक पौधा लगाया। मौके पर सोनिका कुमारी, सौम्या शर्मा, ज्योति कुमारी, प्रिया कुमारी, अमृता, अनिता, जुही, अमरजीत, दिनेश, सरोज, सत्यम, देवव्रत, प्रकाश आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


