घर-घर संपर्क कर स्कूल में सभी बच्चों की उपस्थिति करें सुनिश्चित : बीईईओ

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

आरके प्लस टू स्कूल में 'स्कूल रूआर' अभियान के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीइइओ तरूण कुमार घाटी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को शिक्षा में शामिल करना है। विशेष नामांकन अभियान 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा।

घर-घर संपर्क कर स्कूल में सभी बच्चों की उपस्थिति करें सुनिश्चित : बीईईओ

प्रखंड के आरके प्लस टू स्कूल में बुधवार को 'स्कूल रूआर' अभियान को लेकर प्ररवंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बीइइओ तरूण कुमार घाटी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के तहत शत-प्रतिशत नामांकन व बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बीइइओ ने कहा कि विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ने कहा कि 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों के पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का स्कूल में नामांकन तथा 5-18 वर्ष तक के बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

डहर एप के माध्यम से अभियानकी सतत निगरानी की जाएगीI विद्यालय स्तर पर प्रयास कार्यक्रमके तहत अनुपस्थित बच्चों को स्कूल लाने की जिम्मेवारी दी गयी है। वहीं प्रभातफेरी एवं घर-घर संपर्क के जरिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बीआरपी माखन लाल यादव, राजेश भगत, सीआरपी सुल्तान आलम, फैजल, अनुज कुमार, विश्वजीत गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार, ईश्वर पंडित के अलावे शिक्षक महेन्द्र ठाकुर, सोनी मुर्मू, सुना मुर्मू, रवि कुमार, नवल साह, दिलीप मुर्मू आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।