‘स्कूल रूआर’ कार्यशाला आयोजित, नामांकन बढ़ाने पर जोर
मंडरो प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी में 'स्कूल रूआर' कार्यक्रम के तहत बच्चों के नामांकन बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख और कार्यक्रम पदाधिकारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए सभी अनामांकित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है।
मंडरो। प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी में बुधवार को विद्यालयों में बच्चों के नामांकन एवं ठहराव बढ़ाने को लेकर ‘स्कूल रूआर’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शीला देवी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने बताया कि ‘स्कूल रूआर’ कार्यक्रम 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए क्षेत्र के सभी चिन्हित अनामांकित एवं छिजित (ड्रॉपआउट) बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए शिक्षकों,अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें और स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें। साथ ही बच्चों के नियमित विद्यालय आने एवं ठहराव पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं,जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया गया।मौके पर विधालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,बीआरपी कलेमेंट सोरेन,अभिषेक कुमार ,सीआरपी सनाउल्ला अंसारी,पंकज पोद्दार,अब्दुल रउफ अंसारी, अमरेन्द्र कुमार,नवीन झा,भानु प्रताप,रजिया उमर,अंकित कुमार,सुमन कुमार शिक्षक सुनिल मिश्रा,रूबी कुमारी,चन्द्रकांत ठाकुर, अब्दुल अंसारी सहित सभी विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मौजुद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


