स्कूल रूआर 2026: अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर
साहिबगंज में स्कूल रूआर 2026 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, बीआरपी, और सीआरपी शामिल हुए। मुख्य उद्देश्य अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इस दौरान विशेष नामांकन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

साहिबगंज। स्कूल रूआर 2026 को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम बीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में हुआ। कार्यशाला में प्रखंड के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, सचिव के अलावा बीआरपी-सीआरपी शामिल हुए। कार्यशाला में मुख्य रूप से स्कूल में बच्चों के नामांकन व ठहराव पर जोर दिया गया । बीपीओ ने कहा कि अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़कर इस अभियान को सफल बनाना है। बच्चें प्रतिदिन स्कूल पहुंचे, इसपर खास ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जो बच्चे नामांकन के बाद भी स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनको चिन्हित कर जोड़े ।
आंगनबाड़ी से पांच से अधिक आयु वर्ग के सभी बच्चों व शिशु पंजी में दर्ज 5-6 साल से अधिक आयु वर्ग के बच्चों का कक्षा एक में नामांकन कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर बीआरपी, सीआरपी समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे। फोटो 05, कार्यशाला को संबोधित करते बीपीओ।नामांकन के बाद बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोरराजमहल, प्रतिनिधि। शहर के प्लस टू जेके हाई स्कूल में बुधवार को स्कूल रूआर 2026 को लेकर कार्यशाला हुई। मौके पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो युसूफ,बीईईओ बीपीओ कुणाल किशोर के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के तहत शत-प्रतिशत नामांकन, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। स्कूल से बाहर रह गए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर बीआरपी, सीआरपी, सभी विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद थे।तालझारी के पोषक क्षेत्र में निकाली जाएगी जागरुकता रैलीतालझारी । स्कूल रूआर अभियान 2026 को लेकर प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला स्थानीय कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को हुई। कार्यशाला की शुरुआत, प्रभारी बीपीओ नवीन कुमार, दीपक कुमार मंडल व बीआरपी राजेन्द्र मंडल ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होने कहा कि जो बच्चे नामांकन के बाद भी विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनको चिन्हित कर विद्यालय से जोड़े । कार्यक्रम के तहत सभी स्कूल अपने पोषक क्षेत्र मे रैली निकाल कर अभिभावकों को जागरुक करने का काम करेगा। कार्यशाला में बीआरपी राजेन्द्र मंडल, सीआरपी व सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाचार्य व प्रधान शिक्षक मौजूद थे।फोटो 10,तालझारी में कार्यशाला का उद्घाटन करते बीपीओ।नामांकन को निकलेगी प्रभात फेरी , होगा घर-घर संपर्क बोरियो, प्रतिनिधि। स्थानीय आरके प्लस टू स्कूल में बुधवार को 'स्कूल रूआर' अभियान को लेकर प्ररवंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई।कार्यशाला का शुभारंभ बीइइओ तरूण कुमार घाटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के तहत शत-प्रतिशत नामांकन व बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बीइइओ ने कहा कि 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। डहर एप से अभियान की सतत निगरानी की जाएगी। प्रभातफेरी एवं घर-घर संपर्क के जरिए अभिभावकों को नामांकन को लेकर जागरुकत् किया जाएगा। मौके पर बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बीआरपी माखन लाल यादव, राजेश भगत, सीआरपी सुल्तान आलम, फैजल, अनुज कुमार, विश्वजीत गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार, ईश्वर पंडित के अलावे शिक्षक महेन्द्र ठाकुर, सोनी मुर्मू, सुना मुर्मू, रवि कुमार, नवल साह, दिलीप मुर्मू आदि थे।मिर्जाचौकी : स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोरमंडरो। प्रखंड क्षेत्र के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी में बुधवार को विद्यालयों में बच्चों के नामांकन एवं ठहराव बढ़ाने को लेकर ‘स्कूल रूआर’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शीला देवी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद ने बताया कि ‘स्कूल रूआर’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए क्षेत्र के सभी चिन्हित अनामांकित एवं छिजित (ड्रॉपआउट) बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। मौके पर एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,बीआरपी कलेमेंट सोरेन,अभिषेक कुमार ,सीआरपी सनाउल्ला अंसारी,पंकज पोद्दार,अब्दुल रउफ अंसारी, अमरेन्द्र कुमार,नवीन झा,भानु प्रताप,रजिया उमर,अंकित कुमार,सुमन कुमार शिक्षक सुनिल मिश्रा,रूबी कुमारी,चन्द्रकांत ठाकुर, अब्दुल अंसारी आदि थे।फोटो 6, कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं।विद्यालय स्तर पर 16 दिनों के लिए चलेगा नामांकनबरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा बीआरसी की ओर से ‘स्कूल रूआर-2026’ के तहत शहर के प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बीइइओ रोबिन मंडल, बीपीओ सुनील टुडू, बीआरपी मोहम्मद नसीमुद्दीन, समसुल कबीर, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार राणा तथा सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सादेमान अली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर उपस्थित शिक्षकों के बीच ‘स्कूल रूआर-2026’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह कार्यक्रम 16 दिनों के लिए विद्यालय स्तर पर संचालित किया जाएगा। इसके तहत निशुल्क शिक्षा एवं निशुल्क नामांकन पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता में प्रभारी प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं माता समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण होगी। मौके पर बीपीओ मोहम्मद अली, बीआरपी टिंकू कुमार, सीआरपी ध्वजन घोष, मो. रियाज के अलावा शिक्षक अजीत कुमार बापी, पंकज कुमार, बबलू कुमार दास आदि थे।फोटो 7, बरहड़वा में कार्यशाला का उद्घाटन करते बीइइओ व अन्य अतिथि।कार्यशाला में निर्णय:-15 से 30 अप्रैल तक सभी स्कूल में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा।-प्रभातफेरी व घर-घर संपर्क के जरिए अभिभावकों को जागरुक करना है-आंगनबाड़ी केन्द्रों के पांच साल से अधिक आयु के बच्चों का स्कूल में नामांकन कराना है-5-18 साल तक के बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष निगरानी रखनी हैनोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है। -----------------------------------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


