Sahibganj News: एनएच 80 से हटाया गया अतिक्रमण,अनाधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

Sahibganj News: साहिबगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर यातायात सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एनएचएआई और मोटर वाहन निरीक्षक ने संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुख्य कैरिजवे पर खड़े अनधिकृत वाहनों के चालान काटे गए और मवेशी बांधने तथा अपशिष्ट रखने जैसे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। लोगों से सड़क और पेव्ड शोल्डर पर निर्माण सामग्री न रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Sahibganj News: एनएच 80 से हटाया गया अतिक्रमण,अनाधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sahibganj News:

साहिबगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। मौके पर अनाधिकृत पार्किंग के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। यह अभियान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण , परियोजना कार्यान्वयन इकाई ( साहिबगंज)व मोटर वाहन निरीक्षक ने संयुक्त रूप से चलाया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य कैरिजवे पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन निरीक्षक ने संबंधित वाहनों का चालान काटा। मुख्य कैरिजवे पर किए गए अतिक्रमण, मसलन,मवेशियों को बांधना, गोबर समेत अन्य अपशिष्ट पदार्थ रखना आदि को हटाने के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय लोगों को सलाह दी गई कि वे ईंट, बालू, स्टोन चिप्स समेत अन्य निर्माण सामग्री को सड़क पर अथवा सड़क के किनारे बने पेव्ड शोल्डर पर न रखने की चेतावनी दी गई। बताया गया कि इससे यातायात बाधित होने के अलावा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। एनएचएआइ व मोटर वाहन निरीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने से बचें तथा सड़क एवं पेव्ड शोल्डर को अतिक्रमणमुक्त रखें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना था। आम लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें । इस दिशा में प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान क्यों चलाया गया?−
अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: एनएच 80 से हटाया गया अतिक्रमण,अनाधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई