
स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला प्रशासन तैयार : एसी
साहिबगंज नगर पालिका आम चुनाव 2026 के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। कुल 28 वार्ड में 18 अध्यक्ष और 108 वार्ड पार्षद प्रत्याशी हैं। नगर पंचायत राजमहल और बरहड़वा में भी चुनाव हो रहे हैं। मतदान केन्द्रों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
साहिबगंज। नगर पालिका आम चुनाव 2026 स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित करने के बाद शनिवार को समाहरणालय सभागार में साहिबगंज नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने पत्रकारों को बताया कि नगर परिषद साहिबगंज में कुल 28 वार्ड है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी है। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 108 प्रत्याशी मैदान में है। नगर परिषद साहिबगंज में कुल 66 व एक सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। यहां कुल मतदाता 69164 है। इनमें पुरूष 35565 व महिला 33599 है।
नगर पंचायत राजमहल में कुल 14 वार्ड है। यहां अध्यक्ष पद के लिए चार व वार्ड पार्षद पद के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में है। नगर पंचायत राजमहल में कुल 19 मतदान केन्द्र बनाया गया है। यहां कुल मतदाता 17859 है। इनमें पुरूष 9094 व महिला 8765 है। नगर पंचायत बरहड़वा में कुल 14 वार्ड है। यहां अध्यक्ष पद के लिए छह व वार्ड पार्षद पद के लिए 57 प्रत्याशी मैदान में है। नगर पंचायत बरहड़वा में कुल 20 मतदान केन्द्र बनाया गया है। यहां कुल मतदाता 19353 है। इनमें पुरूष 9785 व महिला 9568 है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निर्भिक चुनाव के लिए हर संभव तैयारी की है। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिह्नित कर लिया गया है। ऐसे मतदान केन्द्रों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मतदान केन्द्र में निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के मुताबिक सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी प्रकार से चुनाव अवधि में गड़बड़ी होने नहीं दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की दृष्टिकोण से प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही उनका खर्च शुरू हो चुका है। उन्हें अपने आय व्यय का हिसाब वाणिज्य कर कार्यालय में तीन बार जमा करना होगा। पूरे चुनाव में निगरानी के लिए एसएसटी व माइक्रो ऑर्ब्जवर समेत उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। मौकेपर नगर पंचायत बरहड़वा निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) संजय कुमार दास, नगर पंचायत राजमहल (अध्यक्ष) छुटेश्वर दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मतीन तारीक थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




