Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSahibganj Manihari Ferry Service Resumes Offering Convenient Travel for Passengers
साहिबगंज मनिहारी यात्री फेरी सेवा शुरू
साहिबगंज में यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू हुई है। साहिबगंज मनिहारी यात्री फेरी सेवा का शुभारंभ किया गया है। डीडीसी सतीश चंद्रा ने विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया। यात्री जहाज ओझा टोली गंगा घाट...
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजWed, 25 Dec 2024 05:06 PM
साहिबगंज। लंबे समय के बाद यात्रियों को मिली सुविधा। साहिबगंज मनिहारी यात्री फेरी सेवा परिचालन शुरू। पुरानी साहिबगंज ओझा टोली गंगा घाट से अंतर्राज्यीय फेरी यात्री सेवा का शुभारंभ डीडीसी सतीश चंद्रा सहित अन्य ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। गर्म घाट से मालवाहक जहाज फेरी सेवा का भी शुभारंभ हुआ। कन्हैया लॉजिस्टिक को मिला जिम्मेदारी। यात्री जहाज ओझा टोली गंगा घाट से सुबह साढ़े 7 बजे, 10 बजे, डेढ़ बजे ओर साढ़े तीन बजे मनिहारी के लिए जाएगी। एक यात्री का टिकट दर 51 रुपया है। वही बाइक ले जाने पर 103 रुपया ओर 51 रुपया प्रत्येक व्यक्ति का लगेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।