Sahibganj Honors Local Heroes on Gandhi Jayanti Suresh Nirmal and Sweety Kumari Recognized लोकहित गांधी जयंती पर शहर के दो लोगों को करेगा सम्मानित, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSahibganj Honors Local Heroes on Gandhi Jayanti Suresh Nirmal and Sweety Kumari Recognized

लोकहित गांधी जयंती पर शहर के दो लोगों को करेगा सम्मानित

साहिबगंज में गांधी जयंती पर लोक हित संस्था ने सुरेश निर्मल और स्वीटी कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया। स्वीटी ने रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान बचाई, जबकि सुरेश ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजMon, 8 Sep 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
लोकहित गांधी जयंती पर शहर के दो लोगों को करेगा सम्मानित

साहिबगंज। लोक हित संस्था की ओर से गांधी जयंती पर शहर के दो गण मान्य व्यक्ति को सम्मानित किए जाने के लिए शनिवार की संध्या लोकगीत कार्यालय में बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता मंजर राजा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुरेश निर्मल सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरपीएफ की महिला सिपाही स्वीटी कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्वीटी कुमारी ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर को ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरने से उसकी जान बचाई थी । जबकि सुरेश निर्मल पौधरोपण , प्रेमचंद जयंती को लेकर उनके कार्य, पहाड़िया आदिवासी के प्रति उनका योगदान समेत अन्य कार्य के लिए इन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में ललित स्वदेशी, अनुकूल चंद्र मिश्रा , जनार्दन प्रसाद साह, राजीव कुमार, भगवती पांडे , सुधीर श्रीवास्तव, कृपालाल राम, अभिक्रम सिंह, राजेंद्र प्रसाद शाह , भिखारी साह ,राम सुरेश यादव , कालू यादव, कृष्णदेव सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।