सुरक्षा: अंडर पास पर जोला नाले में कराई गई बैरिकेडिंग
बरहड़वा नगर पंचायत ने पूर्वी रेलवे फाटक के पास रेलवे अंडरपास के सामने जोला नाले में बैरिकेडिंग लगाई। यह कदम वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अंडरपास निर्माण के बाद से यातायात बढ़ गया है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की मांग की थी।

बरहड़वा, प्रतिनिधि।नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित रेलवे अंडरपास के सामने जोला नाला में गुरुवार को नगर पंचायत कर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर नाले को सुरक्षित किया । उस जगह की साफ-सफाई भी कराई गई। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे अंडरपास निर्माण के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। वहीं, जोला नाला खुला रहने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को नगर पंचायत के जेई रवि उरांव समेत अन्य कर्मियों को मौके पर भेज नाले के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई, ताकि राहगीरों व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।मौके
पर वार्ड पार्षद अमित भारती, मुकेश कुमार, बांके बिहारी महतो, कमलेश कुमार मौजूद थे।फोटो 15, अंडर पास के पास जोला नाले में बैरिकेडिंग करते नगर पंचायत के कर्मी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


