Sahibganj News: सीएसपी से 2.45 लाख चोरी मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
Sahibganj News: बड़ी भगियामारी गांव में 29-30 सितंबर की रात अज्ञात चोरों द्वारा 2.45 लाख रुपए की चोरी की गई। पुलिस ने आरोपी कोहिनूर सेख और आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने अपने अपराध को कबूल किया। आरोपियों से नगद, एक पल्सर बाइक, और चोरी में इस्तेमाल की गई अन्य बाइक बरामद हुई।
Sahibganj News: राजमहल। तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी गांव में एक सीएसपी से बीते 29-30 सितंबर की रात अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग 2.45 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है उक्त बातों की जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल कक्ष में पत्रकारों को दिया।
चोरी की जानकारी
उन्होंने बताया कि 29/38 सितंबर को भगियामारी निवासी अभिषेक आनंद के सीएसपी में अज्ञात चोरों के द्वारा 2.45 लाख की चोरी कर लिया है।जिसे लेकर पीड़ित ने तालझारी थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले की जानकारी एसपी साहिबगंज को दिया गया था। उनके निर्देश पर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
छापेमारी दल के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर, नया बस्ती मोती झरना निवासी कोहिनूर सेख उर्फ कुंदन शेख, और दूसरा तालझारी थाना क्षेत्र के ही सकरीगली, हाथी गढ़ निवासी आदित्य यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपने जूर्म को कबूल किया है।
बरामदगी और न्यायिक प्रक्रिया
दोनों के पास से 10-10 हजार रुपए नगद, चोरी के पैसे से खरीदे गए एक पल्सर बाइक, और चोरी में उपयोग किए गए हीरो होंडा स्प्लेंडर एक बाइक, दोनों के पास से एक-एक एंड्राइड मोबाइल पुलिस में बरामद किया है। दोनों आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि कोहिनूर से उर्फ कुंदन शेख का आपराधिक इतिहास रहा है पहले भी कई बार जेल जा चुका है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन,तालझारी थाना के एस आई संजीत कुमार मिश्रा, ए एस आई मनीष रंजन,ए एस आई चिंटू कुमार,बबन राम, राजाराम सिंह, सुरेंद्र कुमार सेन, राजकुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह आदि अन्य मौजूद थे。

