दिन दहाड़े सीएसपी से 3.50 लाख रूपये की लूट
बरहेट थाना क्षेत्र के पंचकठिया बाजार में लुटेरों ने एक सीएसपी से दिन दहाड़े लगभग 3.50 लाख रुपये लूट लिए। सीएसपी संचालक बिपिन कुमार ने बताया कि लुटेरों ने अचानक वार किया, जिससे वह नीचे गिर गए और इसके बाद एक लुटेरा पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की।
बरहेट l थाना क्षेत्र के पंचकठिया बाजार स्थित एक सीएसपी से लुटेरों ने दिन दहाड़े लगभग 3.50 रुपया लूट कर फरार हो गए l घटना के सम्बंध में सीएसपी संचालक बिपिन कुमार रूज ने बताया कि सीएसपी उसकी पत्नी मेरा कुमारी के नाम से है और इसका संचालन वह करता है। हर दिन की तरह आज बुधवार की सुबह करीब नौ बजे करीब 3.50 लाख रुपया नकद एक पोटली में बांधकर सीएसपी पहुंचा।
घटना का विवरण
सीएसपी खोलने के बाद पैसा वाला पोटली दराज में रखकर झाड़ू लगाने लगा। इसी दौरान पीछे से उसके सिर पर वार किया गया। जिससे वह दर्द से नीचे बैठ गया। इसी दौरान एक व्यक्ति दराज खोल कर पैसों से भरा पोटली निकाल लिया। वह व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे था और एक दूसरा युवक जो हलेमेट पहने था रोड पर पल्सर बाइक स्टार्ट करके बैठा था।
पुलिस का कार्यवाही
दराज से पैसा निकालने वाला युवक तेजी से बाइक पर बैठ गया और बाइक चालक तेजी से बाइक लेकर बरहेट की ओर भाग गया। इसके बाद उसने इसकी सूचना थाना पुलिस को दिया और कुछ परिजनों को इसकी जानकारी मोबाइल पर दिया। सूचना पर बरहेट थाना के एसआई एएसआई बिट्टू कुमार साह, एएसआई अशोक सिंह दलबल घटना स्थल पर पहुंच छानबीन किया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


