Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsRoad Safety Awareness Campaign in Sahibganj Good Samaritan and Hit-and-Run Compensation Initiatives Launched
नेक नागरिक व हिट एंड रन योजना पर सहायता हेल्प कैंप

नेक नागरिक व हिट एंड रन योजना पर सहायता हेल्प कैंप

संक्षेप:

साहिबगंज जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गुड समारिटन योजना और हिट एंड रन मुआवजा योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करना और आम जनमानस को जागरुक करना था।

Jan 10, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के दसवें दिन साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत गुड समारिटन (नेक नागरिक) योजना व हिट एंड रन मुआवजा योजना से संबंधित सहायता हेल्प कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए आम जनमानस को जागरुक करना एवं संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुड समारिटन (नेक नागरिक) योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी संकोच के गोल्डन आवर अर्थात दुर्घटना के एक घंटे के भीतर सहायता पहुंचाने वाले व्यक्ति को गुड समारिटन (नेक नागरिक) कहा जाता है।

ऐसे नेक नागरिकों को झारखंड गुड समारिटन पॉलिसी 2026 के तहत राज्य सरकार ने 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। जिले के प्रमुख स्थलों एवं सरकारी कार्यालयों में लगाए गए सहायता हेल्प कैंप के माध्यम से गुड समारिटन एवं हिट एंड रन योजनाओं से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन किया गया । आम नागरिकों को योजनाओं की प्रक्रिया एवं लाभों से अवगत कराया गया। मोटर वाहन निरीक्षक कुमार उत्कर्ष ने बताया कि घायल व्यक्ति की सहायता करने वालों को किसी भी प्रकार की पुलिस या कानूनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आम जनमानस से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट, सीटबेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं यातायात नियमों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम करना है। मौके पर मोटर वाहन निरीक्षक कुमार उत्कर्ष, अभिषेक मुंडा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, सड़क सुरक्षा योद्धा ओम प्रकाश पंडित आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;