Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsRoad Construction Review Meeting Held in Sahibganj DC Hemant Sati Emphasizes Quality and Timely Completion
सड़क योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

सड़क योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

संक्षेप:

साहिबगंज में मंगलवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और अवरोधों की समीक्षा की गई। डीसी ने कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Tue, 25 Nov 2025 11:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। पथ निर्माण विभाग व राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के तहत संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। बैठक में जिले में संचालित सड़क योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता व अवरोधों की गहन समीक्षा की गई। डीसी ने पथ निर्माण विभाग के तहत जिले में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यों में और तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिर्जाचौकी से बोआरीजोर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, बांझी बाजार (दुर्गा मंदिर) -मांडवा- करिकंदर-चकरी-दलदली-करासोल सड़क(महाराजपुर-शर्मापुर रोड पर) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, हाथमारी से हाथीगढ़ तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य, दिग्घी (बरहरवा) एनएच 80 से केसरो बरहेट-बरहरवा मोड़ तक रिंग रोड का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व पुनर्निर्माण , महाराजपुर से शर्मापुर (एनएच 80) वाया तालझारी-कल्याणचक-पड़रिया-ाीनपहाड़-बाकुडी मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य की जानकारी ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, पारदर्शिता के साथ एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने और कार्य में देरी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कही। बैठक में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार व विभागीय सहायक अभियंता मौजूद थे। फोटो 2, बैठक को संबोधित करते डीसी।