मुख्य सड़क पर सालों भर जमा रहता पानी-कीचड़

Feb 13, 2026 03:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

प्राणपुर पंचायत के कोयला बाजार दक्षिण टोला गांव में मुख्य सड़क पर सालों भर कीचड़ और जल जमाव से सैकड़ों घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे तालाब का पानी और नाले में अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। पंचायत के मुखिया से भी कोई समाधान नहीं मिला है।

मुख्य सड़क पर सालों भर जमा रहता पानी-कीचड़

राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राणपुर पंचायत के कोयला बाजार दक्षिण टोला गांव में मुख्य सड़क पर सालों भर कीचड़ एवं जल जमाव रहने से लगभग सैकड़ो घरों के लोगों सहित राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क पीएससी रहने के बावजूद भी सड़क किनारे एक तालाब का पानी अक्सर सड़क पर आ जाता है साथ ही मुख्य नाला जो है उसमें कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण मोहल्ले के घरों से निकलने वाले गंदा पानी नाले पूरी तरह जमा हो जाता है और पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी और कीचड़ सड़क पर सालों भर जमा रहता है।

जिससे उक्त सड़क पर चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास करके स्कूल जाने वाले बच्चों को।इस संबंध में कई बार पंचायत के मुखिया आदि को समस्या का समाधान के लिए ग्रामीणों के द्वारा बताया गया। लेकिन अब तक इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। पंचायत के मुखिया से दूरभाष पर संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो पाया जिसके कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsResidents Face Struggles Due to Year-Round Mud and Waterlogging in Pranpur Panchayat
;;;