बिना हेलमेट के सड़कों को सरपट बाइक दौड़ा रहे चालक

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

पाटना में हेलमेट के नियम का उल्लंघन बढ़ा, अधिकारियों ने अपराधियों पर कार्रवाई शुरू की। जिला परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा वाहन जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन बाइक चालकों पर इसका प्रभाव कम हो रहा है।

बिना हेलमेट के सड़कों को सरपट बाइक दौड़ा रहे चालक

पतना प्रतिनिधि। यहां मेन रोड पर बिना हेलमेट के सरपट बाइक दौड़ते अधिकांश लोगों को देखा जा सकता है। दूसरी ओर जिला परिवहन विभाग व थाना पुलिस की ओर से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन 60 फीसदी बाइक चालकों पर इसका कोई खास असर नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक रांगा थाना क्षेत्र में पिछले दो माह में परिवहन विभाग व पुलिस ने चार बार वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया है। बीते 30 अप्रैल पतना चौक व रांगा थाना के पास वाहन चालकों से 35,600 रुपये जुर्माना वसूला।

19 मई को रांगा थाना के पास वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलाने का निर्देश दिया। 22 मई को ईमली चौक के पास 27 वाहन चालकों से 60,800 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इधर, वाहन जांच स्थल पहुंचने से पहले बाइक चालकों को सूचना मिल जाने से वे रास्ता बदलकर निकल जाता है। सुरक्षा के तौर पर बाइक पर सवार चालक व पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है, पर यहां तो अधिकतर बाइक चालक ही हेलमेट नहीं पहनते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।