Sahibganj News: डिजाइनर राखियों की भरमार, चाइनीज राखी हुए फेल

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

Sahibganj News: साहिबगंज में रक्षा बंधन पर स्वदेशी और चाइनीज राखियों की बिक्री हो रही है। चाइनीज राखियों की मांग कम है, जबकि स्टोन जड़ित राखी की अधिक डिमांड है। बहनें भाई को राखी और मिठाई भेजने के लिए कूरियर और ऑनलाइन मार्केटिंग का सहारा ले रही हैं। मिठाई दुकानों पर भी खास रौनक है।

Sahibganj News: डिजाइनर राखियों की भरमार, चाइनीज राखी हुए फेल

Sahibganj News: साहिबगंज। रक्षा बंधन पर स्वदेशी के अलावा चाइनीज राखियां भी यहां के बाजार में उपलब्ध हैं। हालांकि चाइनीज राखी से आकर्षक स्वदेशी राखी का लूक है । वाजिब है की डिमांड भी इसकी अधिक होगी। बताया जाता है की चाइनीज राखी खुले में बंडल बनकर आता है। उसे खुदरा विक्रेता अपने यहां लाकर अलग-अलग रैपर में पैक कर बेचते हैं। हद तो ये है की रैपर पर स्वदेशी कंपनी के नाम रहते हैं। इसके बाद भी चाइनीज राखी अब कम पसंद हो रहे हैं। राखी में सबसे अधिक आकर्षक व महमोहक स्टोन जड़ित राखी है। इसकी खूब डिमांड है । यह ब्रेसलेट की तरह दिखने के कारण भी काफी पसंद की जा रही है। वैसे सबसे अधिक डिमांड डोरी राखी, स्टोन जड़ित राखी आदि की है। बाजार में श्री, शुभ, तिलक, महावीर, फैन्सी, गोविन्दा, नंदनीख आयुष आदि कंपनियों की राखी बहुतायत से उपलब्ध है। राखी 20 से 150 रुपये तक का उपलब्ध है। इस साल रक्षाबंधन को लेकर कई कंपनियों ने रोली,चंदन, अक्षत, मिश्री का एक छोटा पैकेट भी उतारा है। उसे राखी खरीदने वाले खूब खरीद रहे हैं। इस पैकेट में रक्षाबंधन के दौरान भाई को तिलक लगाने का सारा सामान मौजूद है。

कूरियर व डाक से भेजी जा रही राखी

दूर रहने वाली बहनें अपने भाई को विभिन्न माध्यमों से राखी व मिठाई का डब्बा भिजवा रही है। कूरियर व डाक विभाग की ओर से रक्षा बंधन पर दूर रहने वाले भाईयों तक राखी द्रुत गति से पहुंचाने का काम रहा है। डाक विभाग ने विशेष प्रकार का वाटरप्रुफ लिफाफा दस रुपये में दे रहा है । रक्षाबंधन को लेकर स्पीड पोस्ट की सेवा भी महज 55 रुपये में है। स्पीड पोस्ट से राखी जल्द गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं कुछ बहनें ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिए राखी व मिठाई का पैकेट बुकिंग कर उसे भिजवा रही है। यह सुविधाजनक भी बताया जा रहा है।

मिठाई दुकानों में छाई रौनक

रक्षाबंधन पर मिठाई की खूब बिक्री होती है। शहर के कई बड़े मिठाई दुकानदार इस मौके पर खास प्रकार के आइटम तैयार करते हैं। मिठाई बनाने का काम कई दिनों से हो रहा है। स्थानीय बाजार में रक्षाबंधन पर अधिकांशत: काजू कतली, दिलखुशाल, खोवा बर्फी, पिस्ता बर्फी, बादाम हलुवा, चमचम, रसकदम,शाही टोस्ट, क्रीम टोस्ट आदि मिठाईयों की डिमांड रहती है। बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, पेड़ा आदि भी खूब बिकते हैं।

फोटो: 112,113, राखियों से सजी राखी दुकान एवं मिठाई दुकान।

रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में रौनक, राखी दुकानों पर भीड़

साहिबगंज। रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक है। बहनों की ओर से रंग बिरंगी डिजाइनर राखी खरीदी जा रही है । भाई भी रक्षाबंधन पर बहन को उपहार देने के लिए खरीदारी में जुटे हैं। रक्षा बंधन को लेकर शहर के कई चौक चौराहों पर राखी की मौसमी दुकानें सज गई हंै। स्थानीय विवेकानंद चौक, स्टेशन रोड, चौक बाजार, कॉलेज रोड टमटम स्टैंड, चैती दुर्गा रोड, पूर्वी फाटक से लेकर जिरवाबाड़ी रोड पर सजी मौसमी दुकानों पर इस बार राखियों की नई नई डिजाइन उपलब्ध है।

नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।

-----------------------------------------

सामान्य प्रश्न

✦रक्षा बंधन पर बाजार में क्या खास चीजें उपलब्ध हैं?−
रक्षा बंधन पर बाजार में स्वदेशी और चाइनीज राखियों के अलावा मिठाई भी उपलब्ध है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: डिजाइनर राखियों की भरमार, चाइनीज राखी हुए फेल