राजमहल: स्क्रूटनी में दो निर्दलीय का नामांकन पर्चा रद्द,15 स्वीकृत
साहिबगंज। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें व अंतिम चरण के लिए 01 राजमहल लोकसभा (अजजा) सीट के लिए बुधवार को स्क्रूटनी के दौरान दो निर्दलीय उम्मीदवार का...

साहिबगंज। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें व अंतिम चरण के लिए 01 राजमहल लोकसभा (अजजा) सीट के लिए बुधवार को स्क्रूटनी के दौरान दो निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया। समाहरणालय स्थित जिला निवार्ची पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती, सामान्य प्रेक्षक सौरव पहाड़ी व सहायक निवार्ची पदाधिकारी राज महेश्वरम की उपस्थिति में नामांकन पर्चा भरने वाले अभ्यर्थियों के समक्ष पूर्वाह्न 11 बजे स्क्रूटनी शुरू हुई। यहां से 17 लोगों का नामांकन पर्चा दाखिल किया था। बताया गया कि इनमें निर्दलीय अभ्यर्थी नथानिएल मालतो व गंगाराम मालतो के नामांकन पर्चा में त्रुटी पाए जाने की वजह से जिला निवार्ची पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार उसे अस्वीकृत किया है। इस प्रकार 15 अभ्यर्थी का नाम निर्दशन पत्र स्वीकार किया गया है।
इनका नामांकन पर्चा स्वीकृत किया गया
पीआरडी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक निर्दलीय उम्मीदवार लोबिन हेम्ब्रम, महेश पहाड़िया, दीपा टुडू, सेवास्टियन हेम्ब्रम, दाउद मरांडी, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ताला मरांडी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार विजय कुमार हांसदा, समता पार्टी के उम्मीदवार लीली हांसदा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्ससिस्ट) के उम्मीदवार गोपीन सोरेन, लोकहित अधिकारी पार्टी के उम्मीदवार विनोद कुमार मंडल, नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के उम्मीदवार मुंशी किस्कू, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार खलीफा किस्कू, बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मरियम मरांडी, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआइएमआइएम) के उम्मीदवार पॉल सोरेन एवं राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के उम्मीदवार अजीत मरांडी का नामांकन फार्म स्वीकृत किया गया।
चुनाव चिह्न का वितरण कल , प्रत्याशियों ने मिला ऑप्सन
साहिबगंज। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें व अंतिम चरण में होने वाले 01 राजमहल लोकसभा (अजजा) सीट के लिए चुनाव चिह्न का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। इससे पहले दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का वक्त होगा। तीन बजे के बाद उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा। चुनाव चिह्न का वितरण व ईवीएम का क्रम संख्या हिन्दी वर्णमाला के अनुसार सजाया जाएगा। यानी नाम के पहले अक्षर अ, आ, इ, ई के अनुसार होगा। वैसे कुछ चुनाव चिह्न पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का कब्जा है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव आयोग से मिलने वाले चुनाव चिह्न लेकर ही चुनाव समर पार करनी होगी। हालांकि इसके लिए आयोग ने निर्दलीय प्रत्याशियों से नामांकन पर्चा में ही तीन-तीन चुनाव चिह्न का ऑप्सन मांगा है। इसके लिए बतौर चुनाव आयोग की ओर से चुनाव चिह्न निर्धारित किए गए है।
190 चुनाव चिह्न निर्धारित
लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय दल के रूप से छह राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न निधारित है। इसी प्रकार क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के लिए 24 चुनाव चिह्न निर्धारित है। चुनाव आयोग की ओर से निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए करीब 190 चुनाव चिह्न निर्धारित किया गया है। इन चुनाव चिह्न में निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न चुनने का मौका दिया गया है।
..तो हो सकता है लॉटरी
निर्दलीय प्रत्याशियों से चुनाव आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन से पहले नामांकन के दौरान तीन-तीन ऑप्सन मांगा था। ऑप्सन के अनुरूप पहले नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही यदि किसी प्रत्याशी का चुनाव चिह्न एक दूसरे के साथ टकरा गया तो ऐसे में लॉटरी होने की संभावना हो सकती है।


