ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजराजमहल : शरद पूर्णिमा पर गायत्री हवन यज्ञ

राजमहल : शरद पूर्णिमा पर गायत्री हवन यज्ञ

अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान पर शहर के सूर्यदेव घाट स्थित गायत्री मंदिर में आश्विन पूर्णिमा पर बुधवार को श्री राम शर्मा और माता भगवती देवी के संरक्षण में गायत्री हवन व...

राजमहल : शरद पूर्णिमा पर गायत्री हवन यज्ञ
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजWed, 24 Oct 2018 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान पर शहर के सूर्यदेव घाट स्थित गायत्री मंदिर में आश्विन पूर्णिमा पर बुधवार को श्री राम शर्मा और माता भगवती देवी के संरक्षण में गायत्री हवन व यज्ञ का आयोजन हुआ। मौके पर भजन कीर्तन और विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुति दी गई।मोके पर जानती राय ,सुबोल साह, निभा कुमारी ,आशा देवी आदि थे।

गायत्री महायज्ञ पर बैठक आज

बरहेट। बरहेट स्थित बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरुवार को होगी। गायत्री परिवार के प्रखंड समन्यवक सीमा देवी ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आगामी 27 से 30 जनवरी 2019 को श्रद्घा संवर्धन चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव की स्वीकृति प्राप्त हुई है। महायज्ञ की तैयारी को लेकर बरहेट बाजार के श्रद्घालुओं की एक बैठक बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आहूत की गई है। महायज्ञ के संयोजक अजय भगत ने बताया कि इस महायज्ञ का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के पुरोहितों द्वारा किया जायेगा। इसमें सभी तरह के संस्कार निशुल्क होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें