राजमहल अधिवक्ता संघ चुनाव में मणिलाल अध्यक्ष व निरंजन सचिव चुने गये
राजमहल अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में मणिलाल मंडल अध्यक्ष चुने गए, जिन्होंने 27 मतों से विनय कुमार साह को हराया। उपाध्यक्ष मोहम्मद जहीर शेख और सचिव निरंजन कुमार सरकार भी विजयी हुए। चुनाव की प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें कई उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

राजमहल । राजमहल अधिवक्ता संघ का वर्ष 2025-27 के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में मणिलाल मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुने गये। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय कुमार साह को 27 मतों से पराजित किये। मणिलाल मंडल को 68 और विनय कुमार साह कुल 41 मत मिले हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद जहीर शेख विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को 37 मतों से पराजित किये। मोहम्मद जहीर शेख 79 और अनिल सिंह 42 मत मिले। सचिव (प्रशासनिक) पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। निरंजन कुमार सरकार सचिव पद के लिए विजयी हुए।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिलीप कुमार शाह को 6 मतों के अंतर से पराजित किये। निरंजन कुमार सरकार 61 एवं दिलीप कुमार शाह को 55 मत मिले। उधर, संयुक्त सचिव पद के लिए मोहम्मद रेजाउल शेख 23 मतों से विजयी हुए। उनको 72 व मनीर आलम को 49 मत मिले। लाइब्रेरियन पद के लिए मन बहाल प्रसाद मोदी तीन मतों से विजयी हुए । उन्हें 60 और भारत लाल चौधरी को 57 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए रूपेश कुमार चौरसिया और उप- कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार प्रमाणिक निर्विरोध जीत दर्ज किये। कार्यकारी सदस्य सुबोध कुमार महतो 101 मत , राजदीप यादव कुल 99 मत , संत कुमार घोष 86 मत , भुवनेश्वर प्रसाद यादव 77 मत व सुमन कुमार 73 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नारायण, (झारखंड राज्य विधिक परिषद सदस्य) एवं निर्वाचन समिति के सदस्य गण दिवाकर प्रसाद कर्ण ,राजीव दास व राजकुमार ठाकुर ने जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्रदान किये। मौके पर उन्हें जीत की बधाई दी। इससे पहले शुक्रवार को सुबह 10 .30 से दोपहर 1:30 बजे तक राजमहल अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मतदान हुआ। दोपहर 2:00 बजे से मतगणना शुरू हुई। उसके बाद रिजल्ट की घोषणा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


