Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsRajmahal Advocate Association Elections 2025-27 Held with Multiple Candidates
राजमहल अनुमंडल अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर हुआ मतदान

राजमहल अनुमंडल अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर हुआ मतदान

संक्षेप:

राजमहल अनुमंडल अधिवक्ता संघ का चुनाव 5 दिसंबर को हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार और उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार थे। कुल 131 मतदाताओं में से 125 ने मतदान किया। चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नारायण की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Dec 05, 2025 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

राजमहल। राजमहल अनुमंडल अधिवक्ता संघ का वर्ष 2025-27 के चुनाव पांच दिसंबर शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 से चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नारायण (झारखंड राज्य विधिक परिषद सदस्य)के उपस्थिति में प्रारंभ किया गया एवं 1:30 बजे अपराह्न तक मतदान मतदाता द्वारा किया गया।अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार क्रमश: मणिलाल मंडल, सुल्तान अहमद, विनय कुमार साहा व मोहम्मद सईद चुनाव मैदान में है। उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार अनिल सिंह एवं मोहम्मद जहीर शेख चुनाव मैदान में थे। सचिव (प्रशासनिक) पद के लिए दिलीप कुमार साहा, एवं निरंजन कुमार सरकार कुल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे। संयुक्त सचिव पद के लिए मनीर आलम एवं मोहम्मद रेजाउल शेख चुनाव मैदान में खड़े थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोषाध्यक्ष पद के लिए एक ही उम्मीदवार रूपेश कुमार पूर्व में ही निर्विरोध जीत चुके हैं। उप कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार प्रमाणिक भी निर्विरोध जीत चुके हैं। लाइब्रेरियन पद के लिए कुल दो उम्मीदवार भारत लाल चौधरी व मन बहाल प्रसाद मोदी के लिए मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किये। कार्यकारी सदस्य के लिए कुल आठ उम्मीदवार क्रमश: संत कुमार घोष, राजदीप यादव, सुबोध कुमार महतो , मोहम्मद एक लाख अहमद अंसारी, सद्दाम हुसैन,सुमन कुमार निर्माण, संध्या कुमारी,एवं भुवनेश्वर प्रसाद यादव, चुनाव मैदान में खड़े हैं जिसके लिए 131मतदाता में से 125 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किये। उक्त बातों की जानकारी निर्वाचन समिति के सदस्य गण दिवाकर प्रसाद कर्ण,राजीव दास एवं राजकुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।