तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर अवैध टिकटिंग में दो पकड़ाया
साहिबगंज के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन सुरक्षा के तहत अवैध टिकटिंग गतिविधियों के लिए दो व्यक्तियों को पकड़ा। साहिब अंसारी और आनंद तुरी को संदिग्ध मानकर पूछताछ की गई, जिनसे टिकटों और नकद राशि ₹10,625 बरामद की गई। रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
साहिबगंज। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी/मालदा और पोस्ट/बरहरवा टीमों ने ऑपरेशन सुरक्षा के तहत अवैध टिकटिंग गतिविधियों को लेकर छापेमारी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा। दरअसल आरपीएफ को तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पीआरएस काउंटर के पास साहिब अंसारी (22) और आनंद तुरी (26) को संदिग्ध देख कर उनसे पूछताछ की गई। जांच में अप्रयुक्त तत्काल टिकट अनभरे आरक्षण/रद्दीकरण फॉर्म, मोबाइल फोन और नकद राशि₹10,625 रूपये बरामद हुआ। दोनों व्यक्तियों ने व्यक्तिगत लाभ के लिए रेलवे टिकट की अवैध खरीद और बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई और सभी बरामद सामग्री कानूनी कार्रवाई हेतु सुरक्षित रखी गई।
सभी बरामद वस्तुओं से संबंधित अधिकारियों के पास आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेजी गईं और रेलवे अधिनियम एवं संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की गई। मालदा मंडल रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों पर सुरक्षा, कानून का पालन और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और रेलवे परिसरों पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रखेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




