डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जूनियर टी-20 टूर्नामेंट, रेलवे स्कूल विजयी
साहिबगंज में आयोजित डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जूनियर टी-20 टूर्नामेंट में रेलवे स्कूल ने सीएबी बरहरवा को 9 रन से हराया। रेलवे स्कूल ने 204 रन बनाकर पहली पारी खत्म की, जिसमें सुशांत पासवान ने 68 रन बनाए। सीएबी बरहरवा ने 195 रन बनाए, रोशन कुमार ने 77 रन बनाए। सुशांत को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया।

साहिबगंज। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में जारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जूनियर टी-20 टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को सीएबी बरहरवा बनाम रेलवे स्कूल के बीच मैच खेला गया। रेलवे स्कूल ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। उमंग आनंद ने नाबाद 74, सुशांत पासवान ने 68 व शोएब आलम ने 23 रन की पारी खेली। सीएबी एचएफएस जूनियर (बरहरवा) के गेंदबाज रोशन कुमार ने 4 व अभिराम पंडित ने 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सीएबी एचएफएस जूनियर बरहरवा की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन ही बना सकी।
रोशन कुमार ने नाबाद 77 व अभिराम पंडित ने 52 रन की पारी खेली। रेलवे स्कूल के गेंदबाज सुशांत ने 2, जीशान, शिवम व प्रेम ने 1-1 विकेट लिए। रेलवे स्कूल ने 09 रन से जीत हासिल की। रेलवे स्कूल के खिलाड़ी सुशांत पासवान को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह ने सुशांत को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग मो अशफाक आलम, मो हयात स्कोरिंग मो अनाउल्लाह ने किया। टूर्नामेंट इंचार्ज मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि शुक्रवार को संत जेवियर स्कूल ए बनाम रेलवे स्कूल एवं दूसरा मैच माही स्पोर्ट्स ब्लू बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला जाएगा।फोटो 2, मुख्य अतिथि सुशांत को मोमेंटो देकर पुरस्कृत करते हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


